Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में पुलिस ने गांजा-शराब किया बरामद:जामुल में महिला के घर से मिला 3KG गांजा, अंजोरा बस स्टैंड से शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Breaking News

दुर्ग में पुलिस ने गांजा-शराब किया बरामद:जामुल में महिला के घर से मिला 3KG गांजा, अंजोरा बस स्टैंड से शराब के साथ युवक गिरफ्तार

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 02 at 71516 pm 1777752918
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 02 at 71516 pm 1777752918
दुर्ग जिले में शनिवार को दो अलग-अलग जगह पुलिस ने गांजा और अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। जामुल थाना क्षेत्र में एक महिला को घर में गांजा रखकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलगांव थाना के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक युवक को बस स्टैंड के पास अवैध शराब बेचने की तैयारी करते पकड़ा गया। घर में गांजा बेच रही थी महिला पहला मामला: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई के 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड स्थित पीएम आवास में एक महिला अपने घर से गांजा बेच रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान महिला के पास से एक सफेद बोरी में रखा 2 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही 500 रुपए कैश भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी महिला एस. निर्मला (32) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से गांजा बेच रही थी और इससे पैसे कमा रही थी। इस मामले में एक नाबालिग की भी संलिप्तता सामने आई है, जिसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बस स्टैंड के पास बेच रहा था शराब दूसरा मामला: पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक युवक अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहा है। पुलिस की टीम ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 32 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 3200 रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अजय उर्फ जय ढीमर (27) निवासी शिव पारा दुर्ग के रूप में हुई है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती में गौ तस्करी:बोलेरो से 7 गायों को कराया गया मुक्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

May 3, 2026

शहीद संजय गढ़पाले का पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचा:राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, जनवरी में शादी थी

May 3, 2026

ऑपरेशन तलाश…426 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने खोजा:5 राज्यों में चला अभियान, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्गों को परिवार से मिलाया, खिले चेहरे

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.