Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मोटर कनेक्शन चोरी से तीन वार्डों में 5 दिन से पानी की सप्लाई बंद
Breaking News

मोटर कनेक्शन चोरी से तीन वार्डों में 5 दिन से पानी की सप्लाई बंद

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776648643 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | नरियरा नगर पंचायत नरियरा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल आपूर्ति से जुड़ी मोटरों के केबल चोरी होने से आधे से अधिक नगर में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच नल सूखे पड़े हैं और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 14 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने वार्ड क्रमांक 8 में शर्मा हार्डवेयर के पास लगे पानी सप्लाई मोटर के कंट्रोल पैनल से केबल कनेक्शन काट दिया। इस घटना के बाद वार्ड क्रमांक 2 (संजय नगर), वार्ड क्रमांक 8 और वार्ड क्रमांक 15 (फेकू केवर्त के घर के पास) में जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। सार्वजनिक जल स्रोतों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। नगर में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को दूर स्थित जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। पूर्व में भी इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया था, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। नगर पंचायत के विद्युत कर्मचारी बसंत यादव ने भी केबल चोरी के कारण जल आपूर्ति बाधित होने की पुष्टि की है। जलस्तर गिरा, हैंडपंप सूखे नरियरा में पेयजल संकट केवल चोरी तक सीमित नहीं है। भूजल स्तर तेजी से गिरने के कारण अधिकांश हैंडपंप सूख चुके हैं। गर्मी के मौसम में निस्तारी पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वार्ड क्रमांक 12 के निवासी मिथिलेश रात्रे और वार्ड क्रमांक 7 के दोरेंड महिपाल ने बताया कि जमीन पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। महिलाएं ज्यादा प्रभावित जलापूर्ति बंद होने से महिलाओं और बच्चों को सिर पर बर्तन रखकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई परिवारों को रोजी-मजदूरी छोड़कर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द केबल दुरुस्त कर जलापूर्ति बहाल करने और जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में कस्टमर ढूंढते गांजा तस्कर पकड़ाया:कार में रखकर बेच रहा था, कहां से लाता और किन्हें सप्लाई करता था, इसकी भी होगी जांच

April 20, 2026

पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या की कोशिश:दुर्ग में धारदार हथियार से युवक पर हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

April 20, 2026

Dhamtari BSP Retired Employee Scammed Rs 1 Crore; Lottery Fraud

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068012
Views Today : 38
Views Last 7 days : 982
Views Last 30 days : 4078
Total views : 88954
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.