![]()
बिलासपुर में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एलारसा) ने रेल इंजनों में बढ़ती गर्मी और रेलवे प्रशासन के रवैए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। जोनल सचिव वीके तिवारी और मंडल सचिव विकास सिंह गहरवार के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए लोको पायलटों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। 528 लोको कैब में सिर्फ 132 एसी चालू एसोसिएशन के नेताओं ने बताया कि रेलवे के कुल 528 लोको कैब में से केवल 288 में एयर कंडीशनर लगे हैं। इनमें भी सिर्फ 132 एसी ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मालगाड़ियों के इंजनों की स्थिति और खराब है, क्योंकि उनमें एसी की कोई सुविधा ही नहीं है। भीषण गर्मी और इंजन के अंदर बढ़ते तापमान के बीच लोको पायलटों को लगातार काम करना पड़ रहा है। “कार्यस्थल सुरक्षित नहीं तो जीवन भी सुरक्षित नहीं” मंडल सचिव विकास सिंह गहरवार ने कहा कि इंजन में प्राकृतिक गर्मी के अलावा व्यवस्थागत खामियां भी लोको पायलटों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा, “जब तक कार्यस्थल सुरक्षित नहीं होगा, तब तक लोको पायलटों का जीवन भी सुरक्षित नहीं रहेगा।” प्रबंधन पर दबाव बनाने का आरोप कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे कोर्ट के आदेश और निर्धारित प्रोफार्मा के तहत जानकारी मांगे जाने के बावजूद प्रबंधन कर्मचारियों पर जानकारी न भरने का दबाव बनाता है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने न आ सके। 2008 से जारी है “मुंडी गरम” आंदोलन एलारसा पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2008 से “मुंडी गरम प्रदर्शन” चल रहा है। लंबे समय से लोको कैब को वातानुकूलित और इको-फ्रेंडली बनाने की मांग की जा रही है। हालांकि, आंदोलनों के बाद नए इंजनों में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन अधिकांश लोको कैब अब भी बिना एसी के हैं या उनका एसी खराब पड़ा है। महिला लोको पायलटों को ज्यादा परेशानी एसोसिएशन ने बताया कि इंजन में शौचालय सुविधा नहीं होने से महिला लोको पायलटों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने लोको कैब में बुनियादी सुरक्षा और सुविधा संबंधी सुधार जल्द लागू करने की मांग की। लोको पायलटों की प्रमुख मांगें तीनों मंडलों में प्रदर्शन की चेतावनी एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल में “मुंडी गरम प्रदर्शन” करने की घोषणा की गई है।
<
