Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा कांग्रेस कार्यालय में चोरों का धावा,73 टोटियां ले गए:फर्श पर खिला-आई लव यू, दो साल में तीसरी बार हुई चोरी की घटना
Breaking News

सरगुजा कांग्रेस कार्यालय में चोरों का धावा,73 टोटियां ले गए:फर्श पर खिला-आई लव यू, दो साल में तीसरी बार हुई चोरी की घटना

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 15 at 172652 1778846480
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 15 at 172652 1778846480
अंबिकापुर के कलेक्टोरेट चौक के पास कांग्रेस के जिला कार्यालय राजीव भवन में चोरों ने बीती रात धारा बोला। चोर कांग्रेस भवन में लगी 73 नलों की टोटियां निकालकर ले गए। इनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। चोरों ने कांग्रेस कार्यालय के फर्श पर आई लव यू भी लिख दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बीती रात सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले इलाके में बने कांग्रेस भवन में धावा बोला। चोरों ने कांग्रेस भवन के सभी बाथरूम में लगे नलों की टोटियां निकाल लीं। कांग्रेस भवन से कुल 73 टोटियां सुबह गायब मिलीं। चोरों ने जाते-जाते फर्श पर आई लव यू लिखा और आसानी से भाग निकले। तीसरी बार निशाना बना राजीव भवन ​
राजीव भवन में पिछले दो सालों में चोरी की यह तीसरी घटना है। ​घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने मौके का मुआयना किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस वारदात के पीछे शहर में सक्रिय नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में यह तीसरी बार चोरी हुई है। चोरों का दुस्साहस देखिए कि वे जमीन पर संदेश लिख कर जा रहे हैं। यह सीधे तौर पर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शिकायत पर मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। कांग्रेस भवन के सामने नगर निगम की पुरानी पानी टंकी है। बगल में स्कूल एवं एक तरफ निर्माणाधीन भवन है। आशंका है कि चोर पीछे के रास्ते से कांग्रेस भवन की बाउंड्री फिर अंदर तक घुसने में सफल रहे। मामले की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:दूसरे दिन भी पेट्रोल पंपों में लाइन, नकली नोटों के साथ युवक अरेस्ट, बाप-बेटे पर गिरी बिजली

May 15, 2026

480 प्रकरण के जब्त शराब पर चला बुलडोजर:दुर्ग के थानों में 10 साल से रखी थी शराब, कोर्ट के आदेश के बाद 65 लाख कीमत की 15 हजार लीटर शराब नष्ट

May 15, 2026

बलरामपुर में चरित्र संदेह में हत्या, आरोपी गिरफ्तार:सब्जी बेचकर लौट रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, इलाज के दौरान मौत

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070527
Views Today : 96
Views Last 7 days : 1108
Views Last 30 days : 3724
Total views : 91895
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.