Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शराब पीने से मना किया तो बुजुर्ग की हत्या:जांजगीर-चांपा में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

शराब पीने से मना किया तो बुजुर्ग की हत्या:जांजगीर-चांपा में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6a6f7c38 4ddc 424e a7ed 7b53f10b8ec1 1778839804493
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6a6f7c38 4ddc 424e a7ed 7b53f10b8ec1 1778839804493
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहन महिपाल पर युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव के कुछ लोग तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सड़क किनारे शराब पीने से मना किया। इसी बात पर वहां मौजूद उमाशंकर साहू भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा, बीच-बचाव में गई जान देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोपी उमाशंकर साहू ने सत्यवान महिपाल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहन महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि उमाशंकर साहू ने लाठी से मोहन महिपाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन घायल मोहन महिपाल को तत्काल खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामूली विवाद में लाठी-डंडे से हमला किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:SC/ST एक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई

May 15, 2026

सूरजपुर में बाल विवाह के 2 मामले आए सामने:सूरजपुर में 14 साल की लड़की पति के घर से रेस्क्यू, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

May 15, 2026

सरकारी कर्मचारियों ने की ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मांग:अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने CM और मुख्य सचिव को लिखा पत्र

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070526
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1107
Views Last 30 days : 3723
Total views : 91894
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.