सुकमा| जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के मिचवार निवासी आदिवासी महिला बुधरी मड़काम के लिए मेगा सुपर स्पेशीलिटी हेल्थ कैंप जीवनरक्षक साबित हुआ। गंभीर बीमारी से पीड़ित बुधरी की स्थिति लगातार बिगड़ रही थी और प्रारंभिक जांच में कैंसर या टीबी जैसी आशंका जताई गई। समय रहते कैंप में हुई जांच के बाद स्थिति की गंभीरता सामने आई, जिसके बाद उन्हें एम्स रायपुर रेफर किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ.आरके सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मरीज को बड़े अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की। लगभग एक सप्ताह की जांच के बाद उन्हें दुर्लभ बीमारी सारकोडसिस होने की पुष्टि हुई। 7 से 22 अप्रैल तक चले 15 दिनों के उपचार के बाद बुधरी स्वस्थ होकर अपने घर लौट आईं।
<
