टॉप न्यूज़

ढेकी नदी के तेज बहाव में बहा 10 वर्षीय मासूम:सूरजपुर में दोस्त के साथ नदी किनारे खेल रहा था, NDRF का रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी




सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चपदा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ढेकी नदी के तेज बहाव में एक 10 वर्षीय छात्र बह गया। घटना के बाद से बच्चा लापता है और उसकी तलाश के लिए पुलिस एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, छात्र देवेंद्र कुमार (10) अपने दोस्त प्रियांशु के साथ ढेकी नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से वह बह गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और NDRF की टीम मौके पर सूचना मिलते ही कुदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम के साथ संयुक्त रूप से बच्चे की तलाश शुरू की। हालांकि नदी में तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से उफान पर हैं नदी-नाले बताया जा रहा है कि जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते अधिकांश नदियां और नाले उफान पर हैं। इसी कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से यह हादसा हुआ। प्रशासन ने जारी की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका था और पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम तलाश अभियान में जुटी हुई थी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button