टॉप न्यूज़

राजेश सोंथालिया सहायक राज्य आयुक्त नियुक्त:छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड में मिली नई जिम्मेदारी




बिलासपुर के वरिष्ठ स्काउटर राजेश सोंथालिया को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य संघ का सहायक राज्य आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने सोमवार को आदेश जारी कर की। सोंथालिया की नियुक्ति राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अनुशंसा पर हुई है। उन्हें स्काउट आंदोलन में वर्षों की सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक दक्षता और सेवा भावना के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। सहायक राज्य आयुक्त के रूप में राजेश सोंथालिया अब प्रदेश भर में स्काउट गतिविधियों के संचालन, प्रशिक्षण, संगठन के विस्तार और युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उम्मीद है कि इस नए दायित्व के माध्यम से वे स्काउट आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button