Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुख्यमंत्री कन्या विवाह,सरगुजा में 88 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे:अंबिकापुर में 43, लुंड्रा में 45 जोड़ों का सामूहिक विवाह, मंत्री-विधायक ने दिया आशीर्वाद
Breaking News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह,सरगुजा में 88 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे:अंबिकापुर में 43, लुंड्रा में 45 जोड़ों का सामूहिक विवाह, मंत्री-विधायक ने दिया आशीर्वाद

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1778248818
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 1778248818
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अंबिकापुर के राजमोहनी भवन में 43 जोड़ों और लमगांव में हनुमान मंदिर प्रांगण में 45 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। अंबिकापुर में मंत्री राजेश अग्रवाल और लमगांव में विधायक प्रबोध मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बीच विवाह की रस्में पूरी की गईं। अंबिकापुर स्थित राजमोहनी भवन में 43 जोड़ों ने मंत्रोच्चार, फेरे, सिंदूरदान और वरमाला की रस्मों के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन और पुष्प वर्षा के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को संबोधित करते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का पवित्र मिलन होता है। आपसी विश्वास, प्रेम, सम्मान और सहयोग ही सफल वैवाहिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। लुंड्रा में 45 जोड़ों का सामूहिक विवाह
लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 45 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विधायक प्रबोध मिंज ने सभी नवदंपत्तियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की गरिमा हैं और शासन बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विवाह समारोह में ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों एवं फूलों की वर्षा के बीच उत्सवी माहौल बना रहा। वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, कृष्णा पावले, जनपद पंचायत अध्यक्ष कंचन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास की मांग की

May 9, 2026

सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन, कलेक्टर-विधायक ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

May 9, 2026

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069820
Views Today : 23
Views Last 7 days : 307
Views Last 30 days : 3568
Total views : 90866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.