Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुंबई और कोलकाता से भिड़ेगी RCB:टिकट 2500-3500 रुपए के बीच, अगले हफ्ते से बिक्री संभव
Breaking News

मुंबई और कोलकाता से भिड़ेगी RCB:टिकट 2500-3500 रुपए के बीच, अगले हफ्ते से बिक्री संभव

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 10 1 1776626486
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 10 1 1776626486
रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौट रहा है। 10 और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दो मुकाबले तय होने के बाद स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 10 मई को मुंबई इंडियंस और 13 मई को कोलकाता के खिलाफ मैच खेले जाएंगे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने ग्राउंड मेंटेनेंस, रंग-रोगन और दर्शक सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया है, जबकि फ्रेंचाइजी अधिकारी लगातार रायपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। दर्शक अनुभव बेहतर बनाने पर जोर
इस बार दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर खास फोकस किया गया है। वीआईपी सिटिंग बढ़ाई जा रही है और गोल्ड व प्लेटिनम कैटेगरी में कंफर्टेबल सिटिंग के लिए स्ट्रक्चर में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को बाहर की एजेंसी ने स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। पीच में बदलाव नहीं, गुणवत्ता बरकरार रहेगी
आईपीएल आयोजन की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी के पास है, जबकि स्टेडियम और पीच का जिम्मा क्रिकेट संघ संभाल रहा है। जानकारों के अनुसार रायपुर की पीच पहले से ही मैच के लिए उपयुक्त है, इसलिए केवल हल्का मेंटेनेंस किया जा रहा है। हाल ही में हुए टी20 और वनडे मैचों के कारण ग्राउंड तैयार स्थिति में है, ऐसे में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है। टिकट और सिटिंग व्यवस्था पर काम
मैचों को लेकर टिकट और सिटिंग व्यवस्था पर भी तेजी से काम हो रहा है। गोल्ड और प्लेटिनम कैटेगरी की सीटिंग अपग्रेड की जा रही है। अगले सप्ताह तक टिकट दर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तय होने की संभावना है। शुरुआती संकेतों के अनुसार टिकट की कीमत 2500 से 3500 रुपए के बीच रह सकती है और टिकट ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जारी किए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आज से BJP का प्रदर्शन:महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस के खिलाफ उतरेगी भाजपा,राजधानी में जनआक्रोश यात्रा

April 20, 2026

बालोद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:सर्विस-वायर कटने से टीन शेड में फैला करंट, वाश एरिया में हाथ धोते समय चपेट में आए

April 20, 2026

आज रायपुर में कोतवाली समेत कई रास्ते रहेंगे बंद:दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक रहेगा डायवर्जन, बीजेपी के प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक-एडवाइजरी जारी

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068024
Views Today : 60
Views Last 7 days : 1004
Views Last 30 days : 4100
Total views : 88976
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.