Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुंगेली में तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार:सरगांव पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत की कार्रवाई, तलवार बरामद
Breaking News

मुंगेली में तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार:सरगांव पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत की कार्रवाई, तलवार बरामद

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1ebf55df 265d 4805 b0d2 4279fe25f7ef 1778946832163
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1ebf55df 265d 4805 b0d2 4279fe25f7ef 1778946832163
मुंगेली जिले के सरगांव में तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त, बीट भ्रमण और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। इसी निर्देश के पालन में सरगांव पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की। 15 मई 2026 को सरगांव पुलिस को बीट भ्रमण और पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी। बताया गया कि नगर पंचायत कार्यालय के पास एक व्यक्ति हाथ में तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र लहरे (23 वर्ष), पिता शिव शंकर लहरे, निवासी ग्राम अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया। पुलिस ने आरोपी महेंद्र लहरे के कब्जे से एक धारदार तलवार जब्त की। उसके खिलाफ थाना सरगांव में धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 16 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत:पति की दीर्घायु के लिए की वट वृक्ष की पूजा-अर्चना

May 16, 2026

गेवरा खदान में 12 संदिग्ध पकड़े गए:सीआईएसएफ ने अवैध प्रवेश पर पुलिस को सौंपा, दीपका पुलिस कर रही पूछताछ

May 16, 2026

बलौदाबाजार के पलारी में महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा:सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070672
Views Today : 281
Views Last 7 days : 1343
Views Last 30 days : 3906
Total views : 92186
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.