Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत:पति की दीर्घायु के लिए की वट वृक्ष की पूजा-अर्चना
Breaking News

धमतरी में महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत:पति की दीर्घायु के लिए की वट वृक्ष की पूजा-अर्चना

By adminMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e134ea2b 2a51 4244 88bf 97646123ad14 1778936187081
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e134ea2b 2a51 4244 88bf 97646123ad14 1778936187081
छत्तीसगढ़ के धमतरी में महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखा। सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धमतरी शहर में वट सावित्री व्रत पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न वटवृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जालमपुर वार्ड के श्रीराम चौक और नंदी चौक के पास विशेष रूप से भीड़ देखी गई, जहां महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे पति की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना की। उन्होंने बरगद के पेड़ को सिंदूर चढ़ाया और पेड़ से भेंट लगाई। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर वट सावित्री की कहानी सुनी। व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि यह व्रत भारतवर्ष में विशेष महत्व रखता है। वट सावित्री व्रत में महिलाओं ने की पूजा महिलाओं के अनुसार, सावित्री ने सत्यवान के प्राणों को बचाकर यह साबित किया था कि मंगलसूत्र और सिंदूर में बहुत शक्ति होती है। इसी विश्वास के साथ महिलाएं प्रसन्नचित्त होकर यह उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। पूजा में चना, फल्ली और मीठा चढ़ाकर 12 बार वट वृक्ष की परिक्रमा की जाती है। महिलाओं ने बताया कि सबसे पहले गौरी-गणेश और कलश की पूजा होती है। इसके बाद वट सावित्री के पत्ते पर अंकित मूर्तियों की छवि और सत्यवान-सावित्री का नाम लिखा जाता है। बेसन से बने छोटे-छोटे भुजिया भी चढ़ाए जाते हैं, जिसके बाद पेड़ की पूजा की जाती है। वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की सामूहिक पूजा महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत के पावन मौके पर सभी महिलाएं एक जगह इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करती हैं। वट वृक्ष के नीचे पूजा पूरी होने के बाद आरती की जाती है, फिर घर जाकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। कई महिलाएं बताती हैं कि वे कई सालों से यह पूजा करती आ रही हैं। कुछ महिलाएं अपनी बहुओं के साथ पूजा में शामिल होती हैं और उन्हें पूजा करने का तरीका भी सिखाती हैं। बहुएं भी देखकर धीरे-धीरे इस परंपरा को सीख जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष को लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से हर साल ज्येष्ठ अमावस्या पर महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ करती हैं। धमतरी में भी इस अवसर पर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला और दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में वट सावित्री व्रत और शनि जयंती मनाई गई:सुहागिनों ने पति की लंबी आयु मांगी, शनि मंदिरों में विशेष पूजा हुई

May 17, 2026

धमतरी में आंधी से मकान पर गिरा पेड़:खरीदी केंद्र का शेड उड़ा, महिला बाल-बाल बची; कई इलाकों में बिजली गुल, फसलें प्रभावित

May 16, 2026

कोंडागांव में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश:भीषण गर्मी के बाद तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत, सड़कों पर जलभराव

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070678
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1296
Views Last 30 days : 3788
Total views : 92202
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.