Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गेवरा खदान में 12 संदिग्ध पकड़े गए:सीआईएसएफ ने अवैध प्रवेश पर पुलिस को सौंपा, दीपका पुलिस कर रही पूछताछ
Breaking News

गेवरा खदान में 12 संदिग्ध पकड़े गए:सीआईएसएफ ने अवैध प्रवेश पर पुलिस को सौंपा, दीपका पुलिस कर रही पूछताछ

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f8ea6a46 167b 44fc 8224 e36cb9dea14f 1778919582116
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f8ea6a46 167b 44fc 8224 e36cb9dea14f 1778919582116
कोरबा के गेवरा कोयला खदान में सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने खदान परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 12 लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ दीपका थाना में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल गेवरा में पदस्थ महिला निरीक्षक श्रद्धा देवांगन माहेश्वरी के नेतृत्व में एक टीम ने खदान क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया। यह जांच विशेष रूप से बी-2 कोल स्टॉक, ओल्ड दीपका कोल स्टॉक और क्यू-कोल स्टॉक क्षेत्रों में केंद्रित रही। निरीक्षण के दौरान टीम को खदान परिसर के भीतर 12 व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमते हुए मिले। सीआईएसएफ दल ने सभी संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में कोई भी व्यक्ति खदान में प्रवेश से संबंधित वैध पास या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। बिना अनुमति खदान परिसर में प्रवेश करना सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। खुले मुहाने की खदान में बाहरी लोगों का प्रवेश सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है और कोयला चोरी की आशंका भी बनी रहती है। अवैध प्रवेश मामले में 12 लोगों से पूछताछ सीआईएसएफ ने सभी 12 लोगों को हिरासत में लेकर दीपका थाना पुलिस को सौंप दिया। उनके खिलाफ खदान परिसर में अवैध प्रवेश की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अब पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है कि वे किस मकसद से खदान में घुसे थे। कोयला चोरी, स्क्रैप चोरी या अन्य किसी आपराधिक गतिविधि की आशंका को लेकर जांच जारी है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचन्द्र साहू ने बताया कि सभी पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। सीआईएसएफ द्वारा खदान क्षेत्र में लगातार गश्त और औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सुरक्षा बल ने सीसीटीवी और अन्य तकनीकी संसाधनों से भी निगरानी बढ़ा दी है। पकड़े गए व्यक्तियों में जय प्रकाश कुमार पिता विनय सिंह, उत्कर्ष कुमार पिता अमरेश कुमार, पंकज त्रिपाठी पिता परस तिवारी, अमृत लाल यादव पिता पूरन यादव, मोहन गुप्ता पिता योगिन्द्र साहू, विनय पाटले पिता भारत लाल पाटले, प्रवीन पटेल पिता लेखपाल पटेल, महेश कुमार पिता दिलहरण लाल, विनोद कुमार पिता लालन सिंह, रविन्द्र नाथ तिवारी पिता सभजित तिवारी, शेषनाथ कुमार पिता मुत्रार राजबंशी और राज कुमार पिता नाथूराम शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में वट सावित्री व्रत और शनि जयंती मनाई गई:सुहागिनों ने पति की लंबी आयु मांगी, शनि मंदिरों में विशेष पूजा हुई

May 17, 2026

धमतरी में आंधी से मकान पर गिरा पेड़:खरीदी केंद्र का शेड उड़ा, महिला बाल-बाल बची; कई इलाकों में बिजली गुल, फसलें प्रभावित

May 16, 2026

कोंडागांव में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश:भीषण गर्मी के बाद तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत, सड़कों पर जलभराव

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070679
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1297
Views Last 30 days : 3789
Total views : 92203
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.