Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार के पलारी में महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा:सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
Breaking News

बलौदाबाजार के पलारी में महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा:सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

By adminMay 16, 2026No Comments1 Min Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cb6a1b90 4042 4f06 bb31 eb469760216a 1778929200850
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cb6a1b90 4042 4f06 bb31 eb469760216a 1778929200850
बलौदाबाजार के पलारी क्षेत्र में जेठ मास की अमावस्या पर वट सावित्री पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने तपती धूप के बावजूद व्रत रखकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा में संजू देवी जायसवाल, निलेशवरी, ममता और देविका सिन्हा सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पित कर सात बार परिक्रमा की। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया। यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा है, जिसमें सावित्री ने अपनी निष्ठा और बुद्धि से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। इसी कारण यह व्रत सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। महिलाओं ने बताया कि आस्था के कारण उन्हें तपती धूप और व्रत की कठिनाई महसूस नहीं हुई। पूजा संपन्न होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:बिलासपुर कलेक्टर से जांच और तबादले की मांग, लापरवाही के आरोप,जांच का दिया आश्वासन

June 10, 2026

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073042
Views Today : 5
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 5609
Total views : 96571
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.