Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » झारखंड से बिलासपुर लाकर पति का गला रेता, फिर शव को फेंककर प्रेमी के साथ भाग निकली, छत्‍तीसगढ़ में सोनम रघुवंशी जैसी वारदात
Breaking News

झारखंड से बिलासपुर लाकर पति का गला रेता, फिर शव को फेंककर प्रेमी के साथ भाग निकली, छत्‍तीसगढ़ में सोनम रघुवंशी जैसी वारदात

By adminMay 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 05 2026 bilaspur murder news 25 2026525 194728
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। झारखंड के सिमडेगा जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का राजफाश हुआ है। पति को पैसा दिलाने के बहाने घर से ले जाकर पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे पटरी किनारे कीचड़ भरे खेत में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी समेत अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत थाना जलडेगा चौकी ओडगा क्षेत्र के ग्राम ढेलसेरा बरटोली निवासी राजेश लोमगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद लोमगा जेसीबी रिपेयरिंग का काम करता था। उसकी पत्नी पूनम लोमगा 18 मई की सुबह करीब 10 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह राउरकेला पैसा लेने जा रही है।

इसके बाद 20 मई की दोपहर करीब दो बजे वह वापस घर लौटी और परिवार को बताया कि विनोद राउरकेला में काम के सिलसिले में रुक गया है तथा उसका मोबाइल वह अपने साथ ले आई है।

naidunia_image

भाई से किसी प्रकार संपर्क नहीं होने और पूनम की गतिविधियों पर संदेह होने पर परिवार ने 21 मई को थाना जलडेगा चौकी ओडगा में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने जब पूनम से परिवार के सामने पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला बयान दिया। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी सुगड टोपनो, इंदल मांझी तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर विनोद लोमगा की हत्या की है।

naidunia_image

महिला ने बताया कि सभी लोग विनोद को झारखंड से लोकल ट्रेन में बैठाकर बिलासपुर लाए। यहां रेलवे स्टेशन के आगे रेल पटरी किनारे 19 मई की सुबह करीब तीन से पांच बजे के बीच गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद चाकू से गला रेत दिया गया।

हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से रेलवे पटरी किनारे पानी और कीचड़ से भरे खेत में फेंक दिया गया। इसके बाद ओडगा पुलिस राजेश लोमगा और आरोपी महिला को लेकर बिलासपुर पहुंची, जहां खेत में पड़े शव की पहचान विनोद लोमगा के रूप में की गई।

मामले की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित पत्नी पूनम लोमगा को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं उसके प्रेमी सुगड टोपनो, इंदल मांझी और अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में षड्यंत्र और हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

naidunia_image

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित महिला पूनम लोमगा का सुगड टोपनो नामक युवक से प्रेम संबंध था। पति विनोद लोमगा इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी कारण आरोपी महिला ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत पहले उसे पैसा दिलाने के बहाने घर से बाहर निकाला गया। फिर लोकल ट्रेन से बिलासपुर लाकर सुनसान स्थान पर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पहले से तैयार थी और इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी।

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद खुला राज

परिवार को शुरू से ही पूनम लोमगा की बातों पर संदेह था। वह पति का मोबाइल अपने साथ लेकर घर लौटी थी और लगातार अलग-अलग बातें बता रही थी। विनोद लोमगा से संपर्क नहीं होने पर उसके भाई राजेश लोमगा ने थाना जलडेगा चौकी ओडगा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब पूनम से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने बिलासपुर लाकर हत्या करने और शव फेंकने की बात कबूल की। इसके बाद झारखंड पुलिस आरोपी महिला को लेकर बिलासपुर पहुंची और घटनास्थल से शव बरामद किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के छतौना गांव में मिली ऐतिहासिक धरोहर

May 26, 2026

बिलासपुर SECL के महंगे कोयले में मिलाया घटिया माल; स्टील प्लांट के लैब टेस्ट में सामने आया फर्जीवाड़ा

May 26, 2026

पर्सनल आईडी से ई-टिकट बेचने वाला च्वाइस सेंटर संचालक दोषी; बिलासपुर रेलवे कोर्ट ने लगाया पांच हजार जुर्माना

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071966
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1822
Views Last 30 days : 4911
Total views : 94628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.