Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मां के प्रेमी ने बेटी से की छेड़छाड़:विरोध करने पर मां ने ही पीटा, रायगढ़ में युवती से छेड़खानी पर FIR दर्ज
Breaking News

मां के प्रेमी ने बेटी से की छेड़छाड़:विरोध करने पर मां ने ही पीटा, रायगढ़ में युवती से छेड़खानी पर FIR दर्ज

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
mahila thana rig 1776000085
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



mahila thana rig 1776000085
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के प्रेमी ने उसकी 23 वर्षीय बेटी के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की कोशिश की है। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो उसकी मां ने ही उसके साथ मारपीट कर दी। परेशान युवती ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि, पिता की मौत के बाद वह अपनी मां के साथ रहती है। इस दौरान सारंगढ़ जिले का रहने वाला राधेश्याम साहू अक्सर उनके घर आता-जाता था। उसका प्रेम संबंध उसकी मां से था। अकेले पाकर करता था छेड़छाड़ युवती के मुताबिक, नवंबर 2025 से आरोपी उसे घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था। उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की, लेकिन मां ने बात को नजरअंदाज कर दिया। 2 दिसंबर को भी आरोपी उसके कमरे में घुसकर गलत हरकत करने लगा। इसके बाद भी जब युवती ने मां को बताया, तो उल्टा मां ने उसे ही डांट दिया। रिपोर्ट की बात पर घर से निकाला लगातार हो रही हरकतों से परेशान युवती ने 26 दिसंबर को थाना में शिकायत करने की बात कही। इस पर उसकी मां ने उसे घर से निकाल दिया। 27 फरवरी को जब युवती वापस घर लौटी, तो मां ने उसे आरोपी के खिलाफ कुछ भी न बोलने की चेतावनी दी। विरोध करने पर मां ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाने में केस दर्ज घटना से परेशान होकर युवती ने महिला थाने में मां और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध कायम कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 522
Views Last 7 days : 3932
Views Last 30 days : 11737
Total views : 106737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.