![]()
सक्ती जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर यह घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने जैजैपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि ग्राम भोथीडीह निवासी नागेश्वर चंद्रा और अमोल सिंह कंवर उर्फ बड़े गुड्डू कंवर ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया। वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप आरोप है कि दोनों युवक उसे घर ले जाने के बजाय गांव के भांठा बाड़ी क्षेत्र में ले गए। वहां उन्होंने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी बड़े गुड्डू कंवर ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि नागेश्वर चंद्रा ने उसके पैर पकड़कर कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट भी की। इस दौरान उसके बाएं हाथ की कलाई में चोट आई। जब महिला ने शोर मचाया, तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। पति के पहुंचते ही आरोपी भागे इसी बीच, पीड़िता का पति अपने दोस्त के साथ उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गया। पति को आते देख दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 115(2), 74, 3(5) और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(ब)(i)(ii) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर जैजैपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों नागेश्वर चंद्रा (30 वर्ष) और अमोल सिंह कंवर उर्फ बड़े गुड्डू कंवर (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम भोथीडीह के निवासी हैं। देर रात गिरफ्तारी होने के कारण आरोपियों को बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल कराया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र यादव सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
<
