![]()
संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में सरगुजा भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यालय से कलेक्टोरेट चौक तक रैली निकाली गई और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कदम है। इसका विरोध करने वाले इंडी गठबंधन के नेता महिलाओं के सम्मान का अपमान कर रहे हैं। भाजपा महिलाओं के हक की रक्षा के लिए सदैव खड़ी रहेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सच्ची नारी शक्ति को मजबूत करेगा। कांग्रेस के विरोध से महिलाओं के अधिकारों पर प्रहार हो रहा है, जिसका हम दृढ़ता से मुकाबला करेंगे। जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश स्तर पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन के माध्यम से हम नारी शक्ति के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। राहुल गांधी का यह रवैया महिलाओं के खिलाफ षड्यंत्र है, जिसके विरुद्ध भाजपा की महिलाएं सड़क से संसद तक लड़ेंगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाडे ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा जिला संगठन नारी शक्ति वंदन विधेयक के पक्ष में एकजुट है। पुतला दहन के माध्यम से हमारा संदेश स्पष्ट है- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। रैली निकाली, नारेबाजी के बीच पुतला फूंका
सम्मेलन के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यालय से रैली निकाली जो कलेक्टोरेट चौक पहुंची, जहां महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
कार्यक्रम में प्रिया सिंह, ममता तिवारी, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, पार्षद किरण सिंह तोमर, रजनी बिंद, नीलम राजवाड़े, पूनम टेकाम, बबली नेताम, सरस्वती यादव, शालिनी सिंह, रूपा गुप्ता, हीरमैन राजवाड़े, कौशल्या राजवाड़े, अल्पना मिश्रा, बिना दुबे, हेमलता शर्मा, अविनाश मंडल, रीना भारती, नेहा सोनवानी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
<
