Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा:रिश्तेदार ने घर से चुराई बाइक, 70 हजार नकद और मोबाइल बरामद
Breaking News

बलरामपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा:रिश्तेदार ने घर से चुराई बाइक, 70 हजार नकद और मोबाइल बरामद

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c21c5db0 052a 4c2c 9552 477ae073dadc 1777294474805
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c21c5db0 052a 4c2c 9552 477ae073dadc 1777294474805
बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। यह घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की है। मामले के अनुसार, पीड़ित भगवान सिंह, निवासी ग्राम जमापारा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार भोला राम जनवरी 2026 से उनके घर पर काम कर रहा था। रात के अँधेरे में की चोरी 21 अप्रैल की रात लगभग 10:00 बजे पीड़ित अपने परिवार के साथ सो गए थे। सुबह लगभग 2:30 बजे उनके बेटे ने शौच के लिए उठने पर घर का दरवाजा खुला देखा। जांच करने पर पता चला कि घर में खड़ी दो बाइक्स में से एक (क्रमांक CG 30U 6989) गायब थी। बाइक और मोबाइल ले कर आरोपी फरार हुआ था इसके अतिरिक्त, कमरे में रखे 70,000 रुपये नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और अन्य सामान भी चोरी हो गया था। कुल चोरी हुई संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 80,000 रुपये आंका गया है। पुलिस की कार्रवाई पीड़ित की रिपोर्ट पर राजपुर थाने में अपराध क्रमांक 92/2026, धारा 331(4), 305(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, संदेह के आधार पर आरोपी भोला राम (23) निवासी जिला सरगुजा की तलाश की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसके बयान के आधार पर चोरी की गई बाइक और अन्य सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने के बाद, उसे 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074904
Views Today : 99
Views Last 7 days : 4955
Views Last 30 days : 9406
Total views : 102992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.