![]()
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह पत्नी के प्रेमी के घर के सामने फंदे पर लटका हुआ मिला। अर्जुन्दा पुलिस के अनुसार ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद परमानंद पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद परमानंद अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा और उसके घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक परमानंद यादव की पत्नी घर से भागकर चौरेल आ गई थी, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान अभी बाकी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
<
