Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो
Breaking News

महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 05 2026 obscene conduct towards female officer
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत और ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 01:19:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 01:20:39 PM (IST)

महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

HighLights

  1. विरोध करने पर आरोपी ने दी गालियां
  2. टिकरापारा थाना में केस दर्ज
  3. साइबर सेल की मदद से जांच

नईदुनिया प्रतिनिधित, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत और ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ फोन पर आपत्तिजनक बातें करने और वॉट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजने की शिकायत दर्ज कराई है।

टिकरापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने बातचीत के दौरान अशोभनीय और निजी सवाल पूछते हुए फोन पर आपत्तिजनक मांग की।

विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मामला यहीं नहीं रुका। 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

मानसिक तनाव में पीड़िता

इस घटना के बाद पीड़िता काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि लगातार आ रहे अश्लील कॉल और मैसेज से उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित हो रही है और वे मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास

टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कबीरधाम के वनांचल में मुख्यमंत्री साय ने लगाई चौपाल, श्रमिकों संग बोरे-बासी और अंगाकर रोटी का लिया स्वाद

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक’

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069652
Views Today : 5
Views Last 7 days : 559
Views Last 30 days : 3798
Total views : 90696
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.