Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक’
Breaking News

छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक’

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 05 2026 mechanic trained in every village
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित बोर, सोलर पंप और पेयजल व्यवस्था में आने वाली छोटी तकनीकी समस्याओं का समाधान अब स्थानीय स्तर पर किया जाएग …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 11:10:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 11:14:04 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक 'मैकेनिक'
छत्तीसगढ़ के गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप।

HighLights

  1. राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक ने कलेक्टरों संग की चर्चा
  2. आवासीय स्कूलों और छात्रावासों में मिलेगा शुद्ध पेयजल
  3. जल संबंधी कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का सुझाव

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया. रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित बोर, सोलर पंप और पेयजल व्यवस्था में आने वाली छोटी तकनीकी समस्याओं का समाधान अब स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव में कम से कम एक व्यक्ति को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक कमल किशोर सोन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

सभी कलेक्टरों के साथ की चर्चा

सोमवार को सुकमा जिला मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सोन ने सभी कलेक्टरों से पेयजल की व्यवस्था और गर्मी में उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति, समस्याओं और उनके समाधान के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी ली।

आवासीय स्कूलों और छात्रावासों में मिलेगा शुद्ध पेयजल

सोन ने पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल सेवा आकलन के माध्यम से उन परिवारों और क्षेत्रों को पहचानने का भी निर्देश दिया जो अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं।

आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।

यह भी पढ़ें- ‘गुस्सा आया तो लगा दूंगी थप्पड़…’, दुर्ग महापौर का झापड़ वाला वीडियो वायरल, ठेले वाले पर भड़कीं मेयर

जल संबंधी कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का सुझाव

कलेक्टरों को निर्देश देते हुए सोन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत जल संबंधी कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान जल जीवन मिशन के राज्य संचालक जितेन्द्र शुक्ला और बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह भी उपस्थित थे।

सुकमा और दंतेवाड़ा में कार्यों का किया निरीक्षण सोन ने सुकमा और दंतेवाड़ा का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया और गांववालों से मिलकर पेयजल की गुणवत्ता की जानकारी ली।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश और भारी वज्रपात का अलर्ट

May 6, 2026

रायपुर में बाउंसर ने सालियों को गोली मारी:पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; वारदात को अंजाम देकर थानें में किया सरेंडर

May 6, 2026

सहकारी बैंक घोटाले की जांच करेगी ईडी, 28 करोड़ के गबन की फाइलें रायपुर तलब

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069655
Views Today : 8
Views Last 7 days : 562
Views Last 30 days : 3801
Total views : 90699
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.