Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली
Breaking News

छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 05 2026 electricity bills dispute between telangana
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरें अभी लागू नहीं हो पाई हैं, लेकिन जून महीने से आम उपभोक्ताओं को बिजली का झटका लग सकता है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 11:36:02 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 11:38:28 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका,  20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली
छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका।

HighLights

  1. पावर कंपनी के अनुसार टैरिफ बढ़ाना अनिवार्य
  2. आंकड़ा कई गुना अधिक होने से आयोग असमंजस में
  3. जून से नया टैरिफ प्रभावी होने की उम्मीद

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरें अभी लागू नहीं हो पाई हैं, लेकिन जून महीने से आम उपभोक्ताओं को बिजली का झटका लग सकता है। राज्य पावर कंपनी द्वारा पेश किए गए 6,300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम घाटे की याचिका ने बिजली नियामक आयोग को परेशान कर रखा है।

फरवरी में हुई जनसुनवाई के बाद से पिछले ढाई महीनों से आयोग इस घाटे की भरपाई और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले बोझ के बीच संतुलन बनाने के लिए मंथन कर रहा है।

विरोधाभासी आंकड़े सामने आए

पावर कंपनी ने नए वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए जो लेखा-जोखा पेश किया है, उसमें विरोधाभासी आंकड़े सामने आए हैं। कंपनी का अनुमान है कि प्रचलित दरों से उसे 26,216 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा, जबकि सालाना खर्च 25,460 करोड़ रुपये रहेगा।

तकनीकी रूप से कंपनी को 756 करोड़ रुपये का लाभ होना चाहिए, लेकिन पेंच पिछले वर्षों के राजस्व अंतर (पुराने घाटे) में फंसा है। कंपनी का दावा है कि पुराने घाटे को समायोजित करने के बाद भी उसे 32,500 करोड़ रुपये की कुल आवश्यकता है, जिसके लिए टैरिफ बढ़ाना अनिवार्य है।

20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

नियामक आयोग इस समय कंपनी के दावों की सूक्ष्म जांच कर रहा है। यदि आयोग कंपनी द्वारा बताए गए घाटे का बड़ा हिस्सा स्वीकार कर लेता है, तो बिजली की दरों में 20 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करनी पड़ सकती है। पिछले वर्ष जब आयोग ने केवल 500 करोड़ रुपये का घाटा स्वीकार किया था, तब बिजली के दाम में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। अब घाटे का आंकड़ा कई गुना अधिक होने से आयोग भी असमंजस में है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में बाउंसर ने सालियों को गोली मारी:पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; वारदात को अंजाम देकर थानें में किया सरेंडर

May 6, 2026

सहकारी बैंक घोटाले की जांच करेगी ईडी, 28 करोड़ के गबन की फाइलें रायपुर तलब

May 6, 2026

जहां सड़क ही नहीं, वहां 52 एकड़ भूमि पर बांटा करोड़ों का मुआवजा; CG भारतमाला सड़क परियोजना में नया घोटाला

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069655
Views Today : 8
Views Last 7 days : 562
Views Last 30 days : 3801
Total views : 90699
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.