Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महासमुंद में IPL ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़:1.15 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
Breaking News

महासमुंद में IPL ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़:1.15 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 117 3 1777207583
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 117 3 1777207583
महासमुंद पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान चल रहे बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इस सट्टा गिरोह ने करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए का लेन-देन किया था। पुलिस ने आरोपियों से कुल मिलाकर लगभग 2 करोड़ 46 लाख 400 रुपए की संपत्ति भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी UNCLEBAT9, UNCLE777, Grand777, PowerExch, WazirExch, Classic7777, GrandExch और God777 जैसे विभिन्न ऑनलाइन पैनलों के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे। यह गिरोह 5 पैनल और 10 मास्टर लॉगिन का उपयोग कर पूरे नेटवर्क को चला रहा था। इस मामले का खुलासा 8 अप्रैल 2026 को हुआ, जब महासमुंद थाना पुलिस ने घोड़ारी स्थित बाबा फैमिली ढाबा के पास से 6 आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया। ये आरोपी “पावर एक्स” नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा चला रहे थे। शुरुआती जांच और तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को इस बड़े सट्टा नेटवर्क की विस्तृत जानकारी मिली। ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड नितिन गिरफ्तार मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने रायपुर और बेमेतरा में दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मुख्य एडमिन “नितिन” था। वह ऑनलाइन पैनलों का संचालन करता था, अन्य लोगों को सट्टे की आईडी उपलब्ध कराता था और सट्टेबाजी की राशि का वितरण भी करता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे और विभिन्न स्थानों से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश (रायपुर), ललित चावला (रायपुर), अंशु बग्गा (बेमेतरा), सौरभ जैन (रायपुर), विजय वर्मा (रायपुर) और निशांत नागवानी (रायपुर) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 22 मोबाइल फोन (13 टच स्क्रीन और 9 कीपैड) तथा 1 करोड़ 15 लाख रुपए के सट्टा लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 6 और 7 के साथ-साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.