Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महापौर मधुसूदन यादव पर नोटों की बारिश, वीडियो वायरल:राजनांदगांव में सैयद शाह बाबा के जलसा में घटना, सियासी चर्चा तेज
Breaking News

महापौर मधुसूदन यादव पर नोटों की बारिश, वीडियो वायरल:राजनांदगांव में सैयद शाह बाबा के जलसा में घटना, सियासी चर्चा तेज

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
86e514aa 5152 4750 9501 5b876635235f 1777352616130
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



86e514aa 5152 4750 9501 5b876635235f 1777352616130
राजनांदगांव शहर के पारीनाला क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव एक मंच पर दिख रहे हैं, जहां कव्वाली की प्रस्तुति के दौरान उन पर और कलाकारों पर नोटों की बौछार की जा रही है। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। यह घटना पारीनाला स्थित सैयदशाह बाबा के जलसा कार्यक्रम की बताई जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर महापौर मधुसूदन यादव गायक कलाकारों के साथ उपस्थित हैं। जैसे ही गायक अपनी प्रस्तुति तेज करते हैं, वहां उपस्थित लोग और समर्थक, जिनमें इरफान शेख भी शामिल हैं, उत्साह में आकर नोट न्योछावर करने लगते हैं। वीडियो में हवा में उड़ते नोट और महापौर के आसपास जमा रुपयों का ढेर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष और स्थानीय लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां समर्थक इसे एक पारंपरिक उत्साह और कलाकार के सम्मान का हिस्सा बता रहे हैं, वहीं राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर महापौर कार्यालय या किसी अन्य आधिकारिक पक्ष की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074894
Views Today : 89
Views Last 7 days : 4945
Views Last 30 days : 9396
Total views : 102982
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.