टॉप न्यूज़

मनेंद्रगढ़ में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:कंगना रनौत और प्रह्लाद जोशी का पुतला फूंक कर की सार्वजनिक माफी की मांग




मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार (31 जुलाई) को जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के कथित विवादित बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया। राजीव गांधी चौक पर दोनों नेताओं के प्रतीकात्मक पुतले फूंके गए। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कथित बयान और सांसद कंगना रनौत द्वारा देश की युवा पीढ़ी (जेन-ज़ेड) की बेटियों को लेकर की गई कथित टिप्पणी महिलाओं के सम्मान और गरिमा के विरुद्ध है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का उपयोग करना चाहिए। ‘महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं’ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि देश की आधी आबादी का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है और महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। पूर्व प्रदेश महामंत्री रुकमणी खोपरागढ़े ने कहा कि ऐसे बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। लोकतांत्रिक तरीके से जताया विरोध जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि देश की बेटियों के आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष (शहर) रूमा चटर्जी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर आघात करने वाले किसी भी बयान का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पार्षद किरण कुजूर, पूर्व पार्षद हमीदा खातून, बबीता यादव, शशि चंदेल, नीलमां शामल, ममता रजक, सीता कली, दीपा सिंह, सरोज, ज्योति, शकीला बाला सहित महिला कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button