भास्कर न्यूज | पटना पटना थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम तेंदुआ के 40 वर्षीय आलोक पटेल ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपनी मोटर साइकिल चोरी होने की सूचना दी है। आवेदन में बताया है कि 22 अप्रैल को वे ग्राम छिंदिया के अमित कुशवाहा के घर के सामने अपनी स्प्लेंडर प्रो मोटर साइकिल सीजी 15 सीपी 2031 खड़ी किए थे। जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी कर ली गई है।
<
