Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मंदिर के पास गांजा बेच रहा था आरोपी:1.25 लाख रुपए के गांजे के साथ पुलिस ने पकड़ा, 2.5 किलो गांजा, नकदी और मोबाइल जब्त
Breaking News

मंदिर के पास गांजा बेच रहा था आरोपी:1.25 लाख रुपए के गांजे के साथ पुलिस ने पकड़ा, 2.5 किलो गांजा, नकदी और मोबाइल जब्त

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 15 at 44130 pm 1776251529
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 15 at 44130 pm 1776251529
दुर्ग जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बटरेल के राजा तालाब शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा और नगदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक 14 अप्रैल को पुलिस को जानकारी मिली थी कि ताराचंद देवांगन नाम का व्यक्ति मंदिर के पास गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर पहुंची। यहां पर आरोपीगांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ा। जिसने पूछताछ में अपना नाम ताराचंद देवांगन, उम्र 50 साल, निवासी तरिया पारा, ग्राम बटरेल बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो मिला गांजा
तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक लाल रंग की प्लास्टिक बोरी मिली। जब बोरी की जांच की गई तो उसमें सूखा हरा गांजा मिला। मौके पर ही गांजे का वजन कराया गया, जो 2.500 किलोग्राम निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से 1300 रुपए नकद और एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। आरोपी को पास नहीं थे कोई दस्तावेज नहीं था
पुलिस ने आरोपी से गांजा रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने गांजा, नकदी और मोबाइल को जब्त कर मौके पर ही सील कर लिया और कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा किसी देवानंद सोनवानी नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था और यहां बेच रहा था। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सर्पदंश से मौत, परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता

April 17, 2026

Raipur Land File Missing | Builder Scam Allegations; Zone Commissioner Attached

April 17, 2026

स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067544
Views Today : 52
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 3877
Total views : 88466
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.