टॉप न्यूज़

मंत्री-विधायक और IPS अफसरों ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन:हजारों श्रद्धालुओं के साथ की पूजा-अर्चना, 9 दिन मौसी माता मंदिर में रहेंगे भगवान




रायपुर के गायत्रीनगर स्थित मौसी माता मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रात्रि आरती में शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए प्रदेश के मंत्री, विधायक, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। आरती में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, डीजीपी अरुण देव गौतम, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, रोहित साहू और चैतराम अटानी समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सभी ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और शांति की कामना की। भक्तों पर होती है विशेष कृपा रथयात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ हर साल की तरह मौसी माता मंदिर में नौ दिन के लिए विराजमान हैं। मान्यता है कि इस दौरान भगवान के दर्शन करने से भक्तों पर विशेष कृपा होती है। इसलिए इन दिनों बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। आरती के समय शंख, घंटियों और भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। बाहुड़ा यात्रा भी होगी श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा लोगों को एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि रायपुर में यह आयोजन लंबे समय से लोगों की आस्था और शहर की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बना हुआ है। आरती के बाद समिति ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और महाप्रभु का प्रसाद देकर स्वागत किया। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भगवान जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर प्रवास के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और आगामी बाहुड़ा यात्रा में भी बड़ी संख्या में शामिल हों।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button