![]()
खरोरा के पास रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर ग्राम भैसा में एक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक भारी वाहन ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रेलर के नीचे फंस गया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक युवक पास के ही किसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
<
