Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भूपेश-सौम्या का आपत्तिजनक एआई वीडियो:भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, इंस्टाग्राम आईडी बैन, महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई करने एसपी को लिखा पत्र
Breaking News

भूपेश-सौम्या का आपत्तिजनक एआई वीडियो:भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, इंस्टाग्राम आईडी बैन, महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई करने एसपी को लिखा पत्र

By adminApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 26 at 71321 pm 1777358740
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 26 at 71321 pm 1777358740
सोशल मीडिया पर वायरल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सौम्य चौरसिया के एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर दुर्ग जिले में भिलाई नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में सोमवार देर रात एफआईआर दर्ज की गई। कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को फर्जी और आपत्तिजनक बताते हुए पहले ही पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “कांग्रेस पोल खोल” और “रैंडम छत्तीसगढ़” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इसमें भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया था। वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की और आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसके बाद सोमवार की रात को आरोपी पर बीएनएस की धारा 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। रविवार को एसएसपी से मिले थे कांग्रेसी
रविवार को कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से मुलाकात कर इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को पार्टी की ओर से जिले के सभी थानों में शिकायत दर्ज कराई गई। शाम तक जिले के कई इलाकों जैसे जामगांव आर, कुम्हारी, भिलाई-3, नंदिनी नगर अहिवारा, जामुल, धमधा, अंडा, जेवरा सिरसा और रानीतराई में कांग्रेस कार्यकर्ता थानों पहुंचे और विरोध जताया। अलग-अलग थानों में दी गई थी शिकायत
इंस्टाग्राम आईडी बैन, आरोपी की तलाश शुरू
मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान जिन दो इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट किया गया था, उन्हें बैन कर दिया गया और प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता अभी भी इन अकाउंट को चलाने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साइबर टीम वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कहां से बनाया गया और किसने इसे सबसे पहले पोस्ट किया। महिला आयोग ने भी लिखा था पत्र
इधर राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए इसे संवेदनशील मामला बताया और दुर्ग एसपी को पत्र भेजा। आयोग ने साइबर सेल को निर्देश दिया है कि वीडियो की तकनीकी जांच कर उसके असली स्रोत का पता लगाया जाए और इसे फैलाने वालों की पहचान की जाए। महिला आयोग ने साफ कहा है कि तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना, खासकर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री बनाना, गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074898
Views Today : 93
Views Last 7 days : 4949
Views Last 30 days : 9400
Total views : 102986
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.