![]()
छत्तीसगढ़ जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महामंत्री आलोक चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे AI जनरेटेड वीडियो को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। आलोक चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता और उनके द्वारा लगातार जनहित के मुद्दे उठाए जाने से भाजपा घबरा गई है। इसी कारण उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। जनता को भ्रमित करने का प्रयास उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लगातार सरकार की कमियों और कथित भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं, जिससे भाजपा असहज है। चंद्राकर ने इस पूरे मामले को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। उनका कहना है कि इस तरह के AI जनरेटेड वीडियो फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर कई जनहितकारी योजनाएं चलाई गई थीं। भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप आलोक चंद्राकर ने वर्तमान भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता आज महंगाई की मार झेल रही है। चंद्राकर ने भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कई बड़े वादे अब तक अधूरे हैं। अधूरे वादों की सूची 1 लाख शासकीय पदों पर भर्ती,18 लाख प्रधानमंत्री आवास, छात्राओं को ट्रेवल अलाउंस, उज्ज्वला योजना में 500 रुपए गैस सिलेंडर। उन्होंने दावा किया कि कई आवास निर्माण अधूरे हैं और हितग्राहियों को पहली किस्त के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जल, जंगल और जमीन पर भी आरोप उन्होंने कहा कि प्रदेश के जल, जंगल और जमीन बड़े उद्योगपतियों को सौंपे जा रहे हैं, जिससे आदिवासी समुदाय प्रभावित हो रहा है। जांच और कार्रवाई की मांग आलोक चंद्राकर ने मांग की कि AI जनरेटेड फेक वीडियो मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
<
