Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में सुबह 4 बजे पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन:500 घरों और 200 ट्रक-ट्रेलरों की जांच, 7 संदिग्ध बाइक जब्त; 100 से ज्यादा जवानों ने चलाया अभियान
Breaking News

भिलाई में सुबह 4 बजे पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन:500 घरों और 200 ट्रक-ट्रेलरों की जांच, 7 संदिग्ध बाइक जब्त; 100 से ज्यादा जवानों ने चलाया अभियान

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 11 at 105300 am 3 1778497848
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 11 at 105300 am 3 1778497848
भिलाई के खुर्सीपार इलाके में सोमवार तड़के दुर्ग पुलिस ने बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 4 बजे से शुरू हुए इस अभियान में पुलिस ने कई बस्तियों, ट्रांसपोर्ट नगर और बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। कार्रवाई सुबह 9 बजे तक चली। इस दौरान करीब 500 मकानों और 200 ट्रेलर-ट्रक वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने 7 संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त की हैं, जबकि 3 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पुलिस के मुताबिक जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया। उनके साथ नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और 100 से ज्यादा पुलिस जवान मौजूद रहे। पहले देखिए ये तस्वीरें…
इन इलाकों में हुई जांच
पुलिस टीम ने खुर्सीपार के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, शिवाजी नगर, अटल आवास देवार बस्ती, मछली मार्केट और ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अलग-अलग टीम बनाकर जांच की। सुबह-सुबह पुलिस की बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति रही। वाहनों की डिक्की से लेकर दस्तावेज तक जांचे
अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की चेक की गई। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े ट्रक और ट्रेलरों के ड्राइवरों व क्लीनरों के लाइसेंस, वाहन के कागज और आधार कार्ड की जांच भी की गई। पुलिस ने खास तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों और धारदार हथियार रखने वालों पर नजर रखी। 3 संदिग्धों से पूछताछ जारी
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 संदिग्ध बाइक जब्त की। इसके अलावा 3 लोगों को पूछताछ के लिए खुर्सीपार थाना लाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। नागरिकों को समझाइश दी गई कि अगर क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एस अंशु धुरंधर को यूक्रेन में मिलेगा ICJ अवॉर्ड:उनकी फिल्म 'छत्तीसगढ़ के भीम चिताराम' का प्रदर्शन 14 मई 2026 को

May 11, 2026

बदलाव:रायपुर-बिलासपुर जीईसी अब कहलाएगा छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

May 11, 2026

डीएमएफ की बर्बादी:5 साल पहले बनाया था 49 लाख का तालाब, अब भरी गर्मी में पाटने में जुटे

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070003
Views Today : 124
Views Last 7 days : 447
Views Last 30 days : 3399
Total views : 91086
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.