Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डीएमएफ की बर्बादी:5 साल पहले बनाया था 49 लाख का तालाब, अब भरी गर्मी में पाटने में जुटे
Breaking News

डीएमएफ की बर्बादी:5 साल पहले बनाया था 49 लाख का तालाब, अब भरी गर्मी में पाटने में जुटे

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 2 1 1778446899
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 2 1 1778446899
जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के बजट की बर्बादी का हैरान करने वाला मामला बचेली में सामने आया है। यहां जिस जगह पर एनएमडीसी का जहरीली लाल मिट्टी (टेलिंग) वाला पुराना बांध है, प्रशासन ने ठीक उसके नीचे 49 लाख रुपए की लागत से तालाब खोद दिया। अब 5 साल बाद उसी तालाब को मिट्टी और मलबे से पाटा जा रहा है। वजह यह है कि पास ही स्थित टेलिंग डैम कमजोर हो गया है और उसमें दरारें आने लगी हैं। प्रशासन को डर है कि तालाब में पानी भरने से डैम पर दबाव बढ़ेगा और वह किसी भी वक्त टूट सकता है। बचेली ट्रक यूनियन पार्किंग स्टैंड के पास करीब 5 साल पहले वन विभाग ने इस तालाब का निर्माण कराया था। इसके लिए डीएमएफ मद से 49 लाख रुपए जारी हुए थे। लगभग 8 हजार वर्ग मीटर में फैले इस तालाब का मकसद जल संरक्षण था। हर साल बारिश में यह लबालब भर जाता था। वन विभाग ने किया था निर्माण, इसे पाटने एनएमडीसी ने मंजूरी तक नहीं ली तालाब खोदने की अनुमति किसने दी?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब तालाब की खुदाई हो रही थी तब इंजीनियरों और अधिकारियों ने यह क्यों नहीं देखा कि इसके ठीक ऊपर एनएमडीसी का टेलिंग डैम है। यह डैम 1975-80 के दशक का है और काफी पुराना हो चुका है। अगस्त 2025 की बारिश में इस डैम का एक हिस्सा धंस गया था। किरंदुल जैसा हादसा होने का खतरा
स्थानीय लोग भी अफसरों की इस लापरवाही से डरे हुए हैं। 2024 में किरंदुल में एनएमडीसी का टेलिंग डैम टूटने से भारी तबाही मची थी। तब 200 से ज्यादा घरों में जहरीला लाल मलबा भर गया था। बचेली के लोगों का कहना है कि अगर डैम कमजोर है तो उसकी मरम्मत की जानी चाहिए। तीन बड़े सवाल, जवाब जरूरी… तालाब को पाटने के बारे में विभाग को कोई सूचना या आवेदन नहीं मिला है। हमने वन कर्मियों को मौके पर भेजा था। अगर बिना अनुमति के रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर यह काम हो रहा है तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – प्रीतेश पांडेय, रेंजर, बचेली तालाब की वजह से बांध में पहले ही कई जगह से सीपेज हो रहा है। आगे चलकर कोई बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। यही कारण है कि तालाब को पाटना पड़ रहा है। इसका निर्माण ही गलत जगह पर किया गया था। – देवेश ध्रुव, कलेक्टर, दंतेवाड़ा



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेटे के हमले में घायल मां की हॉस्पिटल में मौत:घर से छड़ बेचकर शराब पीने पर डांटा तो बेटे ने कर दिया हमला

May 11, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:भाई का फावड़े से मर्डर, CAF जवान ने लगाई फांसी, भाजपा नेत्री ने चलाई गोलियां, बेबी एलीफेंट की मौत

May 11, 2026

बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगाई आग:पुरानी रंजिश में युवक ने की बदमाशी, आग से घरेलु सामान भी जलकर खाक, FIR

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070009
Views Today : 131
Views Last 7 days : 454
Views Last 30 days : 3406
Total views : 91093
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.