Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में नई प्रीमियम शराब दुकान का विरोध:भिलाई नगर विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- दूसरी जगह शिफ्ट करें दुकान
Breaking News

भिलाई में नई प्रीमियम शराब दुकान का विरोध:भिलाई नगर विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- दूसरी जगह शिफ्ट करें दुकान

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 21 at 70542 pm 1776778734
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 21 at 70542 pm 1776778734
भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी खुलकर इस मुद्दे पर सामने आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस दुकान को प्रस्तावित स्थान से हटाने की मांग की है। मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान शुरू किया गया है। विरोध को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि, जिस जगह पर शराब दुकान खोलने की योजना है, वह पूरी तरह से आवासीय और संवेदनशील इलाका है। यहां आसपास स्कूल और कॉलेज हैं, जहां रोज बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं। ऐसे माहौल में शराब दुकान खुलना बच्चों और युवाओं के लिए ठीक नहीं माना जा सकता। चारों तरफ फैली है घनी आबादी देवेंद्र यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि, यह इलाका पूरी तरह से रिहायशी है, जहां कई परिवार रहते हैं। इसके अलावा पास में बाजार भी है, जहां डॉक्टरों के क्लिनिक हैं। दिनभर मरीजों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में शराब दुकान खुलने से लोगों को परेशानी हो सकती है। 100 मीटर के अंदर ही मंदिर बताया जा रहा है कि, जिस जगह यह शराब दुकान खोली जा रही है। इसके 100 मीटर के दायरे में ही हनुमान मंदिर है। इसकी वजह से भी यहां पर इस दुकान को खोलना उचित नहीं है। विधायक ने भी अपने पत्र में धार्मिक स्थलों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्थान के पास मंदिर जैसे धार्मिक स्थल हैं, जिससे इलाके की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। ऐसे स्थान पर शराब दुकान खोलना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। दूसरे जगह दुकान शिफ्ट करने की मांग देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पत्र लिखकर यह मांग की है कि, शराब दुकान को यहां से शिफ्ट कर कहीं दूसरी जगह पर ले जाया जाए। अगर यहां शराब दुकान खुलती है तो इलाके की शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होगी और लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.