Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में फोरलेन सड़क, डिवाइडर निर्माण का भूमिपूजन:सिहावा चौक से कोलयारी तक 5 KM सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, यातायात सुविधा को मिलेगा बढ़ावा
Breaking News

धमतरी में फोरलेन सड़क, डिवाइडर निर्माण का भूमिपूजन:सिहावा चौक से कोलयारी तक 5 KM सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, यातायात सुविधा को मिलेगा बढ़ावा

By adminJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30b3d13e 9714 476a aed8 b411154e5b33 1780577163442
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



30b3d13e 9714 476a aed8 b411154e5b33 1780577163442
धमतरी शहर के शहरी विकास को नई गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क परियोजनाओं और नए डिवाइडर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। करोड़ों रुपये की इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बनेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक लगभग 4.4 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन में विकसित किया जाएगा। वहीं सिहावा चौक से कोलयारी तक करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्ग का भी चौड़ीकरण कर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी सड़कें परियोजनाओं के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ पाथ-वे, बेहतर जल निकासी व्यवस्था, सड़क सुरक्षा सुविधाएं, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। इसके अलावा सड़क किनारे हरित पट्टियों का भी विकास किया जाएगा। व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन धमतरी को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई फोरलेन सड़कें केवल यातायात को सुगम नहीं बनाएंगी, बल्कि व्यापार, निवेश, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा देंगी। महापौर ने बताया कि आकर्षक पाथ-वे और हरित पट्टियां शहर की सुंदरता में भी इजाफा करेंगी। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी तेजी से विकसित हो रहा है और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने पर यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा तथा शहर को आधुनिक स्वरूप मिलेगा। विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र विस्तार, प्रभावी जल निकासी और नागरिक सुविधाओं को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क हादसों में कमी की उम्मीद शहर में नए डिवाइडर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन परियोजनाओं से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। शहरवासियों ने फोरलेन सड़क निर्माण को धमतरी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 1.50 करोड़ का 300 KG गांजा जब्त:ओड़िशा से MP ले जा रहे थे तस्कर, 3 आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त

June 5, 2026

भिलाई-दुर्ग में 12 घंटे में दो मौतें:भिलाई में हिट एंड रन, दुर्ग में शिवनाथ नदी से युवक का शव बरामद, जांच जारी

June 5, 2026

Chhattisgarh Rs 4000 Cr Scam

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072875
Views Today : 25
Views Last 7 days : 1197
Views Last 30 days : 5711
Total views : 96402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.