Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई अस्पताल से 5 लाख की उगाही का प्रयास:नेताओं संग फोटो दिखाकर दबाव बनाता, मैनेजर की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

भिलाई अस्पताल से 5 लाख की उगाही का प्रयास:नेताओं संग फोटो दिखाकर दबाव बनाता, मैनेजर की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dd6df0d5 fd25 430d ac90 c81151373e5b 1777045254000
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dd6df0d5 fd25 430d ac90 c81151373e5b 1777045254000
दुर्ग जिले के भिलाई स्थित एसबीएस अस्पताल को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए की अवैध उगाही का प्रयास करने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुमीत सिंह वाधवा पर खुद को प्रभावशाली बताकर अस्पताल प्रबंधन पर दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी गुरुमीत सिंह वाधवा पहले एसबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान संपर्क में आया था। कैंसर के इलाज के दौरान मुफ्त सुविधाओं का लाभ लेने के बाद उसने इसी आधार पर अस्पताल प्रबंधन पर दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि वाधवा ने अस्पताल प्रबंधन से 5 लाख रुपए की मांग करते हुए लगातार मानसिक दबाव बनाया और ब्लैकमेलिंग के जरिए रकम वसूलने की कोशिश की। अस्पताल मैनेजर निर्मल सिंह की शिकायत के बाद छावनी थाना में अपराध क्रमांक 230/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच में गवाहों के बयान दर्ज किए और तकनीकी सबूत जुटाए। घटना से जुड़े 13 मोबाइल फोटोग्राफ, अस्पताल उपचार से संबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणों ने आरोपी के खिलाफ केस मजबूत किया। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी से कई तथ्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बड़े नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें और कथित फर्जी लेटर दिखाकर प्रभाव जमाता था, ताकि सामने वाला भयभीत होकर उसकी मांग मान ले। चिकित्सा संस्थान को डराकर उगाही, कड़े कानून में केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर छत्तीसगढ़ चिकित्सा रक्षक एवं चिकित्सा सेवा संस्थान संरक्षण अधिनियम 2010 की धारा 3 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सा संस्थानों में भय और दबाव बनाकर उगाही की कोशिश को गंभीर अपराध माना जा रहा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस जांच में और खुलासों के संकेत इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य संस्थानों या लोगों को भी निशाना बनाया या नहीं। बरामद दस्तावेज और कथित लेटर की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि आरोपी प्रभाव और धमकी का इस्तेमाल कर लंबे समय से उगाही का खेल चला रहा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 524
Views Last 7 days : 3170
Views Last 30 days : 9590
Total views : 103532
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.