Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भारतमाला मार्ग पर चलती कार पर पथराव:कोरबा का परिवार सुरक्षित, लूट के इरादे से हमला,हफ्ते भर में दूसरी वारदात
Breaking News

भारतमाला मार्ग पर चलती कार पर पथराव:कोरबा का परिवार सुरक्षित, लूट के इरादे से हमला,हफ्ते भर में दूसरी वारदात

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aa50d3ae 58cf 4364 9df5 39b5da03ace0 1777371098401
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aa50d3ae 58cf 4364 9df5 39b5da03ace0 1777371098401
कोरबा में भारतमाला मार्ग पर सोमवार देर रात चलती कार पर पथराव किया गया। लूट के इरादे से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। कोरबा के मानिकपुर निवासी एक परिवार इस हमले में बाल-बाल बच गया। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एसईसीएल निवासी जितेंद्र सोनी अपने दोस्त के साथ बिलासपुर से लौट रहे थे। बिलासपुर के आगे भारतमाला मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों ने उनकी चलती कार पर अचानक पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हमलावर तीन युवक थे,कार क्षतिग्रस्त जितेंद्र ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे कोरबा के सर्वमंगला पहुंचकर रुके। इस दौरान कार के दोनों ओर पत्थर लगने के निशान थे और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। पीड़ित युवक ने बताया कि हमलावर तीन युवक थे, जिनका इरादा लूटपाट का था। उन्होंने आशंका जताई कि यदि वे गाड़ी रोकते तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। इस मार्ग पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। इस हफ्ते में ये दूसरी वारदात इससे पहले शनिवार को उरगा थाना क्षेत्र के बलौदा तरदा मार्ग पर भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस दौरान भारतमाला सड़क से गुजर रही एक कार पर तीन से पांच बदमाशों ने पत्थर फेंके थे। एक बड़ा पत्थर कार के शीशे से टकराकर अंदर बैठी एक युवती की आंख में जा लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई। पत्थर लगने से कॉर्निया क्षतिग्रस्त घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आंख में गंभीर चोट के कारण कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि, सोमवार रात हुई घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी के बाद अंगारों पर पति-पत्नी ने लिए फेरे:नई दुल्हन के गृह प्रवेश से पहले अनोखी परंपरा,गंधेल गोत्र में निभाई जाती है ये रस्म

April 28, 2026

बालोद के तांदुला नहर में बहे बाप-बेटी सहित तीन बहे:पिता का शव बरामद, बेटी लापता; एक बच्ची को ग्रामीणों ने कूदकर बचाया

April 28, 2026

ओडिशा से आकर धमतरी में नाबालिग से दुष्कर्म:आरोपी को 20 साल की सजा, 3 हजार का अर्थदंड

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069109
Views Today : 120
Views Last 7 days : 1021
Views Last 30 days : 4172
Total views : 90104
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.