Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भाजपा सक्ती जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न:संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर फोकस
Breaking News

भाजपा सक्ती जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न:संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर फोकस

By adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a00e6c11 56ba 406b 96d1 abf88364d275 1781958989724
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a00e6c11 56ba 406b 96d1 abf88364d275 1781958989724
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। इसमें जिला प्रभारी मंत्री एवं विधायक गुरु खुशवंत साहेब, संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा और जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा करना था। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शुरुआती 100 दिनों में अपने प्रमुख वादे पूरे कर जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। आगामी चुनावों के मद्देनजर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से सक्रिय होने का आह्वान भी किया गया। जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल और संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और बूथ सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए समाज के सभी वर्गों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरिया फॉर्च्यूनर कांड…समझौते के लिए बुलाकर जिंदा जला डाला:भाजपा नेता के भाई बोले- पहले से हमले की तैयारी थी, हादसा दिखाने की कोशिश हुई

June 21, 2026

बिलासपुर में लूट की दो वारदात…पैटर्न एक:लोको पायलट की पत्नी के बाद फूल तोड़ने निकली महिला के गले से सोने की चेन लूटी

June 21, 2026

बलौदाबाजार में नैनो उर्वरकों पर जागरूकता अभियान:नुक्कड़ नाटक से किसानों को मिल रही वैज्ञानिक खेती की जानकारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074843
Views Today : 34
Views Last 7 days : 4890
Views Last 30 days : 9341
Total views : 102927
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.