Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में लूट की दो वारदात…पैटर्न एक:लोको पायलट की पत्नी के बाद फूल तोड़ने निकली महिला के गले से सोने की चेन लूटी
Breaking News

बिलासपुर में लूट की दो वारदात…पैटर्न एक:लोको पायलट की पत्नी के बाद फूल तोड़ने निकली महिला के गले से सोने की चेन लूटी

By adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 20 at 203453 1781972994
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 20 at 203453 1781972994
बिलासपुर में पिछले 24 घंटे में लूट की दूसरी वारदात हो गई। दोनों ही घटना में लूट का पैटर्न एक जैसा है। तोरवा में घर के बाहर झाड़ू लगा रही लोको पायलट की पत्नी से लूट के बाद अब चेन स्नेचरों ने सिरगिट्टी में दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। घर के बाहर फूल तोड़ने निकली महिला के गले से तीन बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। सिरगिट्टी के कनक विहार निवासी शोभा साहू रोज की तरह घर के बाहर फूल तोड़ने निकली थी। सुबह करीब साढ़े 5 बजे गली में फूल तोड़ते समय तीन नकाबपोश बाइक में सवार होकर पहुंचे और मारपीट कर उनके गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए। शोर मचाकर मांगी मदद, भाग निकले लुटेरे इस दौरान महिला ने दौड़कर आसपास के लोगों के पास मदद मांगी। लोगों ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अब तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों वारदातों का तरीका और समय एक जैसा एक दिन पहले तोरवा क्षेत्र में लोको पायलट की पत्नी घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। तभी स्कूटी सवार तीन युवक आए और उनके गले में झपट्‌टा मारकर सोने की चेन लूट ली, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। तोरवा के बाद सिरगिट्टी में हुई दोनों वारदातों का तरीका और समय लगभग एक जैसा है। ऐसे में पुलिस को दोनों मामलों में एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका है। थाना प्रभारी वाईपी सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भाजपा सक्ती जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न:संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर फोकस

June 21, 2026

बलौदाबाजार में नैनो उर्वरकों पर जागरूकता अभियान:नुक्कड़ नाटक से किसानों को मिल रही वैज्ञानिक खेती की जानकारी

June 21, 2026

मुख्यमंत्री साय ने बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण किया:जशपुर में 37 लाख की विकास घोषणाएं, कई निर्माण कार्यों को मंजूरी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074840
Views Today : 31
Views Last 7 days : 4887
Views Last 30 days : 9338
Total views : 102924
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.