Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बोर्ड-परीक्षा में दूसरे स्कूल का UDISE इस्तेमाल करने का आरोप:आदर्श पब्लिक स्कूल के खिलाफ की गई शिकायत, DEO ने दिए जांच के आदेश
Breaking News

बोर्ड-परीक्षा में दूसरे स्कूल का UDISE इस्तेमाल करने का आरोप:आदर्श पब्लिक स्कूल के खिलाफ की गई शिकायत, DEO ने दिए जांच के आदेश

By adminJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2d016369 1616 4758 ac15 01ac3c583bc31780210680711 1780239730
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2d016369 1616 4758 ac15 01ac3c583bc31780210680711 1780239730
खैरागढ़ के ग्राम ढारा में चल रहे आदर्श पब्लिक स्कूल पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोप है कि स्कूल ने अपने छात्रों को 5वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल कराने के लिए दूसरे स्कूल का यूडीआईएसई कोड इस्तेमाल किया। सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से की है। शिकायत मिलने के बाद डीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को मंगलवार तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। डीईओ का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के मुताबिक, आदर्श पब्लिक स्कूल पिछले दो साल से बिना जरूरी अनुमति के संचालित हो रहा है। आरोप है कि बोर्ड परीक्षा में छात्रों का पंजीयन कराने के लिए स्कूल ने ग्राम ढारा के सरस्वती शिशु मंदिर का यूडीआईएसई कोड (22090612802) इस्तेमाल किया। सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने अपने यूडीआईएसई कोड के इस्तेमाल की अनुमति भी नहीं दी थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि छात्रों को दी गई अंकसूचियों में पेन नंबर, अपार आईडी, संस्था प्रमुख के हस्ताक्षर और स्कूल की सील नहीं है। इससे इन दस्तावेजों की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। कार्रवाई में देरी से नाराज सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन ने मामले की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से भी की है। सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य प्रकाश यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की गड़बड़ियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर मंगलवार तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी के करेठा में भीषण आग:10 एकड़ से ज्यादा खेत-बाड़ी में लाखों की सब्जी खाक, किसानों को लाखों का नुकसान

June 1, 2026

तालाब में नहाते समय गहरे पानी में गया युवक,डूबा:धमतरी के रामसागर तालाब में मिला शव, दो दिन चला रेस्क्यू

June 1, 2026

बीमार नाबालिग को गलत जांच रिपोर्ट में बताया गर्भवती:थाने में रातभर रोका, गला दबाया, चेहरा नोचा, मारपीट की; TI और महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड

June 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072680
Views Today : 91
Views Last 7 days : 1580
Views Last 30 days : 5443
Total views : 96002
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.