![]()
धमतरी में नहावन कार्यक्रम के दौरान एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव दो दिन बाद रामसागर तालाब से बरामद किया गया। कुरुद थाना क्षेत्र के कुरूद नगर में शनिवार को यह घटना हुई। ग्राम उमरदा निवासी 40 वर्षीय संतोष कंवर अपने रिश्तेदार के घर नहावन कार्यक्रम में आया था। कार्यक्रम के बाद वह रामसागर तालाब में जलांजलि देने गया था। नहाते समय गहरे पानी में गया युवक, तालाब में डूबा तालाब में नहाते समय संतोष कंवर अधिक गहराई में चला गया और डूब गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे डूबते देखा, लेकिन वह जल्द ही पानी में ओझल हो गया। युवक के वापस न लौटने पर रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सैनिक के गोताखोरों को बुलाया गया। शनिवार को कई घंटों तक छानबीन जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। दो दिन बाद तालाब से मिला युवक का शव रविवार को गोताखोरों की टीम ने दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया और संतोष कंवर का शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, संतोष कंवर राजमिस्त्री का काम करता था।
<
