Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बोड़ला बाईपास पर फिर हादसा… बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से ट्रक के पहिए में फंसा युवक, हालत गंभीर
Breaking News

बोड़ला बाईपास पर फिर हादसा… बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से ट्रक के पहिए में फंसा युवक, हालत गंभीर

By adminDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 12 2025 epstein files 25
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नेशनल हाईवे-30 (रायपुर-जबलपुर मार्ग) पर स्थित बोड़ला बाईपास रविवार दोपहर एक बार फिर भीषण हादसे का गवाह बना। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Dec 2025 09:04:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Dec 2025 09:04:31 PM (IST)

बोड़ला बाईपास पर फिर हादसा... बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से ट्रक के पहिए में फंसा युवक, हालत गंभीर
बोड़ला बाईपास पर फिर हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बोड़ला। नेशनल हाईवे-30 (रायपुर-जबलपुर मार्ग) पर स्थित बोड़ला बाईपास रविवार दोपहर एक बार फिर भीषण हादसे का गवाह बना। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने एक युवक को जिंदगी और मौत के बीच लाकर खड़ा कर दिया है। यह हादसा जिले की उन सैकड़ों घटनाओं की एक कड़ी है, जो इस वर्ष सड़कों को लगातार खून से लाल कर रही हैं।

ट्रेलर की टक्कर और रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जबलपुर की ओर से रायपुर जा रहा एक ट्रेलर (क्रमांक NL 01 AB 2842) अत्यधिक गति में था। इसी दौरान उसने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछलकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (क्रमांक CG 07 CM 4511) के पहिए में जा फंसा। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पलक झपकते ही मची चीख-पुकार

युवक का पैर ट्रक के पहिए में फंसने के बाद ट्रक उसे कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। सड़क पर मौजूद लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर सिहर उठे। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने ट्रक को रुकवाया, लेकिन तब तक युवक का पैर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। कुछ ही सेकंड की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं।

राहगीरों ने दिखाई मानवता, अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे कवर्धा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घायल की पहचान और पुलिस कार्रवाई

घायल युवक की पहचान ग्राम जैताटोला निवासी राहुल मरावी के रूप में हुई है, जो घोंघा पंचायत के सरपंच फूलेश मरावी के पुत्र हैं। सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं फरार ट्रेलर चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

डराने वाले आंकड़े: एक वर्ष में 159 मौतें

यह हादसा जिले में सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है। 1 जनवरी से 25 दिसंबर 2025 तक जिले में 303 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 159 लोगों की जान जा चुकी है और 369 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोड़ला बाईपास पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार, ओवरटेक की होड़ और ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति इन हादसों का मुख्य कारण है।

यह भी पढ़ें- 1 जनवरी से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका, अब ‘ई-ऑफिस’ सिस्टम से डिजिटल होंगी फाइलें



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076163
Views Today : 755
Views Last 7 days : 3561
Views Last 30 days : 11393
Total views : 106198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.