टॉप न्यूज़

बेरोजगारी भत्ते को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी AAP:कहा- भाजपा ने नियमितीकरण और बेरोजगारी भत्ते का वादा निभाया नहीं




आम आदमी पार्टी ने अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण और बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को सरकार अब तक पूरा नहीं कर पाई है। साथ ही 1 अगस्त से बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाने का ऐलान किया है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान आप नेताओं ने कहा कि प्रदेश में 7.30 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन नियमितीकरण का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। उनका आरोप है कि कम मानदेय वाले कर्मचारियों को 4 हजार रुपए मासिक विशेष भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने यह भी कहा कि न्यूनतम वेतन का पुनरीक्षण 2017 के बाद नहीं हुआ है और संविदा कर्मचारियों के वेतन में अगस्त 2023 के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बेरोजगारी भत्ता बंद करने का आरोप आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में 14.62 लाख से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं और हर साल करीब 2 लाख नए बेरोजगार जुड़ रहे हैं। पार्टी के अनुसार बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अंतिम किस्त अगस्त 2023 में जारी हुई थी, जिसके बाद योजना बंद हो गई। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि न रोजगार मिल रहा है और न ही बेरोजगारी भत्ता, जिससे युवाओं के साथ वादाखिलाफी हो रही है। 1 अगस्त से शुरु होगा हस्ताक्षर अभियान पार्टी ने घोषणा की कि 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। सरकार से ये मांगें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button