पेट्रोल-पंप में 3 बदमाशों ने छात्रों पर किया हमला,VIDEO:बिलासपुर में युवकों की गुंडागर्दी, पेट्रोल भराने बीच लाइन में घुसे, विरोध करने पर चलाए लात-घूंसे

![]()
बिलासपुर में पेट्रोल पंप में लाइन के बीच घुसे युवकों को मना करने पर छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। तीन बदमाशों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए 12वीं के छात्र और उसके दोस्त पर जमकर हाथ-मुक्के चलाए। मारपीट की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक छात्रों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। नेहरू नगर निवासी यशस्वी सिंह चौहान 12वीं कक्षा का छात्र है। उसने शिकायत में बताया कि वह 10 जुलाई की दोपहर अपने दोस्त रोहन मैथानी के साथ डीपी कॉलेज गया था। वहां से लौटते समय दोनों स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए अंबा पेट्रोल पंप पहुंचा। दोपहर करीब तीन बजे जब वे लाइन में खड़े थे, तभी काले रंग की बजाज पल्सर पर सवार तीन युवक जबरन उनकी लाइन में घुस गए। विरोध करने पर दी गाली फिर चलाए लात-घूसे शिकायत के मुताबिक, दोनों दोस्त आपस में बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार युवकों ने यह कहते हुए विवाद शुरू कर दिया कि उनके बारे में क्या बातें की जा रही हैं। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। चाबी भी छीनकर फेंक दी। विरोध करने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, थप्पड़, मुक्कों और कड़े से हमला कर दिया। मारपीट में यशस्वी सिंह चौहान और उसके दोस्त रोहन मैथानी को चोटें आईं। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों छात्रों को आरोपियों से बचाया। ड्रेस में दिखे आरोपी, फुटेज में कैद हुई वारदात घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले एक आरोपी छात्रों की स्कूटी की चाबी फेंक देता है, जिसके बाद तीनों युवक उनके साथ हाथापाई शुरू कर देते हैं। छात्र किसी तरह वहां से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन आरोपी लगातार उनका पीछा कर हमला करते नजर आते हैं। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि मारपीट करने वाले युवक स्कूल जैसी ड्रेस पहने हुए हैं। घटना के समय पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी, अन्य ग्राहक और परिवार के लोग भी मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी खुलेआम मारपीट करते रहे।
Source link




