टॉप न्यूज़
बेमेतरा में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत:आत्मानंद स्कूल वाहन की टक्कर, चालक फरार, पुलिस मृतक की शिनाख्त कर रही

![]()
बेमेतरा के साजा मुख्यालय से सटे ग्राम केवतरा के पास शुक्रवार (17 जुलाई) शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल से संबंधित एक तूफान (चार पहिया) वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही साजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और फरार वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
Source link




