शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच:6 दिनों तक AC-3 और 2 दिनों तक स्लीपर कोच की सुविधा, यात्रियों को मिलेंगी ज्यादा बर्थ

![]()
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन ने यात्रियों को ज्यादा कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (18030/18029) में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इसके तहत ट्रेन में अलग-अलग तारीखों पर एक अतिरिक्त AC-3 और एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 5, 6, 7, 8, 9 और 11 सितंबर को एक अतिरिक्त AC-3 कोच जोड़ा जाएगा। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 7, 8, 9, 10, 11 और 13 सितंबर को अतिरिक्त AC-3 कोच उपलब्ध रहेगा। स्लीपर कोच भी रहेगा अतिरिक्त रेलवे ने दोनों दिशाओं में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की भी घोषणा की है। गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यह कोच 3 और 4 सितंबर को लगाया जाएगा। जबकि गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 5 और 6 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से इन तारीखों में यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Source link




