![]()
बेमेतरा जिले में कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह मामला साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव के पास का है। जानकारी के मुताबिक, साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटवानी में तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह डैमेज हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें दो देवरबीजा और एक बीजा गांव का रहने वाला हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर घायलों में घनश्याम मांडले की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही साजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले आई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
