Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेटे को मार लाश को पिलाई कीटनाशक, हत्या को बताया सुसाइड; बिलासपुर में पिता सहित तीन गिरफ्तार
Breaking News

बेटे को मार लाश को पिलाई कीटनाशक, हत्या को बताया सुसाइड; बिलासपुर में पिता सहित तीन गिरफ्तार

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 05 2026 murderforsan
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 02:13:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 02:13:03 PM (IST)

बेटे को मार लाश को पिलाई कीटनाशक, हत्या को बताया सुसाइड; बिलासपुर में पिता सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित पिता-पुत्र

HighLights

  1. गांव वालों से पूछताछ में गहराया संदेह, बयान से खुला राज
  2. आत्महत्या साबित करने लाश को पिलाई कीटनाशक
  3. घरेलू विवाद में शराबी बेटे की हत्या कर बनाया खुदकुशी का नाटक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी में एक युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए युवक के पिता, भाई और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पहले युवक की हत्या की और बाद में कीटनाशक पिलाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि ग्राम रतखंडी में रहने वाले उमेन्द सिंह पटेल ने बुधवार की सुबह बेलगहना चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके 23 वर्षीय पुत्र गौरीशंकर पटेल ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी हेमंत सिंह को युवक के शव और परिस्थितियां संदिग्ध लगीं।

अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर फारेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। जांच के दौरान युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले। वहीं घटनास्थल से कीटनाशक की खाली शीशी भी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों से हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने युवक के पिता और भाई समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। वहीं, नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

गांव वालों से पूछताछ में गहराया संदेह, बयान से खुला राज

गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि गौरीशंकर शराब का आदी था और आए दिन परिवार वालों से विवाद करता था। घटना की रात भी वह अत्यधिक नशे में घर पहुंचा और मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान उसके पिता उमेन्द सिंह पटेल, भाई शिवशंकर पटेल और नाबालिग ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपित ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

म्यूल अकाउंट के खेल में बैंक कर्मी भी शामिल; बिलासपुर में 10 करोड़ के फर्जी ट्रांजैक्शन, अवैध लेन-देन उजागर

May 23, 2026

18 साल पुराने मारपीट केस में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का नरम रुख; दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन जेल की सजा घटी

May 23, 2026

राजस्व बोर्ड के आदेश पर 6 साल तक नहीं बांटा खेत, हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ तहसीलदार को लगाई फटकार

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071625
Views Today : 52
Views Last 7 days : 2089
Views Last 30 days : 4660
Total views : 93994
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.