Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बुलेट-बाइक से सड़क पर कर रहे थे स्टंट:रील बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, पुलिस ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी; वाहन भी जब्त
Breaking News

बुलेट-बाइक से सड़क पर कर रहे थे स्टंट:रील बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, पुलिस ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी; वाहन भी जब्त

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 09 at 72825 pm 1778354688
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 09 at 72825 pm 1778354688
भिलाई में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। छावनी थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी बाइक और बुलेट भी जब्त कर ली है। यह मामला रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पावर हाउस बस स्टैंड के पास का है। 9 मई को छावनी थाना पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो मिला था। वीडियो में दो युवक मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते नजर आ रहे थे। दोनों युवक चलते वाहन पर इंस्टाग्राम रील बना रहे थे। इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। वाहन नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आकाश पाण्डेय और रितेश साहू बताए। दोनों भिलाई के कैम्प-01 स्थित प्रगति नगर, नेहरू चौक के रहने वाले हैं। रील बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड दोनों युवकों ने स्टंट का वीडियो शूट कर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दोनों युवक सोशल मीडिया पर रील वायरल करने के मकसद से सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। जिस तरह से वे वाहन चला रहे थे, उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है। कान पकड़कर करवाया उठक-बैठक पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और एक बुलेट वाहन जब्त किया है। साथ ही दोनों युवकों से उठक-बैठक भी करवाई गई। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना और रील बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना गंभीर लापरवाही है। दुर्ग पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के लिए सड़क पर स्टंट करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में खून से लथपथ युवक की लाश मिली:हत्या कर शव फेंकने की आशंका, किराए के मकान में रहता था

May 10, 2026

नारद जयंती, पत्रकार सम्मान समारोह हुआ

May 10, 2026

रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069885
Views Today : 33
Views Last 7 days : 331
Views Last 30 days : 3382
Total views : 90939
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.